अनलॉक 4.0 आज से शुरू हो जाएगा। अब पूरे शहर में कहीं पर भी कोई पाबंदी नहीं है। कोरोना काल के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार रात से ही शहर में नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया है। अब देर रात भी आप बाहर आ-जा सकेंगे। अभी तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का नाइट कर्फ्यू लगा हुआ था। इसके अलावा दुकानें-शोरूम भी अब पहले की तरह रात तक खोल सकेंगे।
वहीं, रेस्टोरेंट्स और होटल में 161 दिन से बंद बार अब खुल जाएंगे। चंडीगढ़ प्रशासन का एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट आज से ही इसका प्रोसेस शुरू करने जा रहा है। इसमें लाइसेंसी अपनी जरूरी फीस और परमिट के लिए अप्लाई कर पाएंगे। कई रेस्टोरेंट्स मालिक अब नए कर्मचारी तलाश रहे हैं तो कई अपने पुराने लोगों को वापस काम पर बुला रहे हैं।
इस फैसले से हजारों लोगों को फिर से रोजगार मिलेगा। हिमाचल और उत्तराखंड के वे लोग जो होटल-रेस्टोरेंट में काम करते थे, अब उन्हें वापस बुलाया जा रहा है। नाइट कर्फ्यू हटाने को लेकर डीसी ने धारा 144 के आदेश लागू कर दिए हैं।
कर्फ्यू हटने का असर ये मार्केट पर...
अभी चंडीगढ़ में गैर जरूरी सामान की सभी दुकानें बंद करने का समय रात 8 बजे का था। जरूरी सामान से जुड़ी दुकानें रात 9 बजे बंद हो जाती थीं। लेकिन अब दुकानें पहले की तरह खोल पाएंगे। होटल-रेस्टोरेंट में शराब 12 बजे तक परोसी जाएगी। रात 1 बजे रेस्टोरेंट बंद करने होंगे। शराब के ठेके रात 11 बजे तक खुले रहेंगे।
आम आदमी पर...
अब रात को बाहर आने-जाने की कोई मनाही नहीं है। इससे पहले रात को 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बहुत जरूरी होने पर निकलने की छूट थी।
रोजगार पर...
होटल-रेस्टोरेंट में बार खुलने से अब रोजगार बढ़ेगा। ज्यादा ग्राहक यहां आएंगे तो मालिकों को ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत होगी।
21 सितंबर से ये छूट
शादी या किसी समारोह में 100 लोगों की भीड़ जुटा सकेंगे।
गाइडेंस के लिए स्कूल जा सकेंगे छात्र... 9वीं से 12वीं क्लास तक के छात्र स्कूल जा सकेंगे। पढ़ाई को लेकर गाइडेंस लेने के लिए ही बच्चे स्कूल जा सकेंगे। इसके लिए माता-पिता या वार्डन की लिखित सहमति होनी चाहिए। स्कूलों में क्लासें अभी नहीं लगेंगी।
अब पाबंदी सिर्फ कंटेनमेंट जोन में...
लॉकडाउन अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन तक ही सीमित रहेगा। जिस एरिया में ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं, वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनेंगे। ऐसे कंटेनमेंट एरिया में लॉकडाउन 30 सितंबर तक लागू रहेगा।
ऑड-ईवन पर फैसला कल...
कई मार्केट्स में अभी ऑड-ईवन सिस्टम लागू है। यह आगे लागू रहेगा या हटेगा, इस पर बुधवार को फैसला होगा। इसके अलावा सुखना लेक पर शनिवार-रविवार को जा सकेंगे या नहीं, इस पर भी फैसला कल होगा।
109 बार हैं शहर में... चंडीगढ़ में जब पहले रेस्टोरेंट्स और होटल खोलने की परमिशन दी गई थी, तब ज्यादातर मालिकों ने इन्हें बंद ही रखा। इनका तर्क था कि जब तक बार खोलने की परमिशन नहीं मिलती, उन्हें फायदा नहीं होने वाला। रेस्टोरेंट्स में 80 से 90 फीसदी कमाई सिर्फ बार की वजह से होती है।
2 साल में हो पाएगी नुकसान की भरपाई
हम 15 दिनों के बाद अपनी यूनिट शुरू कर पाएंगे, क्योंकि कर्मचारियों को वापस बुलाना है। साथ ही कई तरह के काम अधूरे पड़े हैं। जितना नुकसान इन 5 महीनों में हुआ है, उसकी भरपाई करने में दो साल लग जाएंगे। अमितांशु, द ग्रेट बीयर के मालिक
हम बार शुरू करने जा रहे हैं, लेकिन अभी उचित दूरी के प्रबंधों को लेकर काम करना है। नियम न टूटें, इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। मनीष, द सोशल के मालिक
हम बार आज से ही खोल देंगे, लेकिन 50 फीसदी स्टाफ ही बुलाएंगे, ताकि हमारा ग्राहक सुरक्षित रहे। बार खुलने से काम में तेजी आएगी और इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। सुनवीर सौंधी, पिरामिड लाउंज बार के मालिक
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bb8hLQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment