पंजाब सरकार ने अनलॉक-4 को लेकर गाइडलाइंस जारी की। 30 सितंबर तक अनलाॅक-3 की तरह ही पाबंदियां रहेंगी। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि शहरी इलाकों में 30 सितंबर तक वीकेंड लॉकडाउन के साथ शाम 7 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। बता दें कि केंद्र ने 21 सितंबर के बाद समारोह व शादियों में 100 लोगों के जाने की अनुमति दी हुई है।
वहीं, सूबे में विदेश से आने वालों को यात्रा से 72 घंटे पहले ऑनलाइन पोर्टल (www.newdelhiairport.in) पर स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा। वह अपने खर्च पर 7 दिनों के क्वारेंटाइन के बाद 7 दिन हाेम क्वारेंटाइन रहेंगे। जालंधर, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना व मोहाली में 50% दुकानें खोलने की शर्त खत्म कर दी है। हालांकि जिलों के डीसी अपने स्तर पर पाबंदियों काे लेकर फैसला ले सकते हैं।
पाबंदियां पहले जैसी
- सामजिक व धार्मिक समागम, धरने प्रदर्शनों में भीड़ एकत्रित करने को लेकर धारा-144 लागू रहेगी।
- शादी में 30 और अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे।
- शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा।
- वाहनों व लोगों की आवाजाही शाम 7 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगी। केवल जरूरी सामान के वाहनों को आने-जाने की अनुमति।
- बच्चों की परीक्षा, दाखिले आदि को लेकर आने-जाने की अनुमति।
- धार्मिक स्थल सभी दिन शाम 6.30 बजे तक खुले रहेंगे।
- शराब के ठेके व माॅल शाम 6.30 बजे तक खुले रहेंगे।
- नियमों को नहीं मानने वालों पर धारा-144 के तहत कार्रवाई होगी।
2 विधायकों समेत 1528 संक्रमित 55 की मौत, 1280 मरीज डिस्चार्ज
सूबे में साेमवार काे कोरोना के 1528 नए मरीज मिले और 1280 मरीज डिस्चार्ज हुए। वहीं, 55 की मौत हुई। नवांशहर में विधायक अंगद सिंह व संगरूर में सुनाम के विधायक अमन अरोड़ा संक्रमित पाए गए। कुल संक्रमित अब 55,162 हाे गए हैं। इनमें 37,913 मरीज ठीक हो चुके हैं। 15,747 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें 474 ऑक्सीजन सपोर्ट और 77 वेंटिलेटर पर हैं।
अब तक 1502 मौतें हो चुकी हैं। सोमवार को लुधियाना में 17, जालंधर में 3, पटियाला में 3, अमृतसर में 7, माेहाली में 7, बठिंडा में 3, फिरोजपुर में 1, होशियारपुर में 4, मोगा में 2, कपूरथला में 3, फतेहगढ़ में 1, बरनाला में 1 व फाजिल्का में 2 की मौत हुई।
अगस्त में ही 38,254 मरीज मिले और 1099 की मौत
| दिन | मरीज | ठीक हो चुके | मौतें | रिकवरी रेट | मृत्यु दर |
| 30 जुलाई | 16908 | 11,230 | 403 | 66.41% | 2.38% |
| 31 अगस्त | 55,162 | 37,913 | 1502 | 68.17% | 2.72% |
| अंतर | 38,254 | 26,683 | 1099 | 1.76% | 0.34% |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gKsbyg
via IFTTT
No comments:
Post a Comment