Monday, 31 August 2020

50 एमएल सैनिटाइजर की बोतल साथ रखनी होगी, सेंटर पर 3 प्लाई मास्क मिलेगा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से करवाए जाने वाले जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन्स की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1 से 6 सितंबर तक यह एग्जाम होगा। चंडीगढ़ व मोहाली में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 7263 छात्र आएंगे। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से छात्र चंडीगढ़ आएंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हर छात्र को एहतियात बरतनी होगी।

एग्जाम सेंटर पर ये तैयारियां

  • दो सीटों के बीच में 4 से 5 फुट की दूरी होगी।
  • एग्जाम सेंटर के एंट्री और अंदर हाथ सैनिटाइज होंगे।
  • एडमिट कार्ड पर जो बार कोड है, उसे एंट्री पर स्कैन किया जाएगा।
  • पेपर शुरू होने से पहले हर डेस्क पर अतिरिक्त शीट रख दी जाएंगी। जो निरीक्षक रखेगा, उसने ग्लव्स डाले होंगे।
  • पेपर की हर शिफ्ट शुरू होने से पहले सिटिंग एरिया, मॉनिटर, की-बोर्ड, माउस, वेबकैम, डेस्क व चेयर को सही से सैनिटाइज किया जाएगा।
  • हर छात्र को थ्री प्लाई मास्क दिया जाएगा। अपना पहना मास्क हटाकर इसे डालना जरूरी होगा।
  • एंट्री पर हर छात्र के शरीर का तापमान चेक किया जाएगा।
  • छात्र का वह सामान जाे एग्जाम सेंटर के अंदर नहीं जा सकता, उसे बाहर रखने के लिए कोई प्रबंध नहीं हैं।

कैंडिडेट्स ये लाएं अपने साथ...

  • एडमिट कार्ड
  • ए-4 साइज पेपर पर सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म जो एनटीए की वेबसाइट पर दिया गया है। इसमें बताना है कि कहां से आ रहे हैं और कहां जाएंगे।
  • ट्रांसपेरेंट बॉल पॉइंट पेन
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • 50 एमएल सैनिटाइजर

की बोतल

  • ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल
  • सरकार द्वारा जारी किया गया कोई भी असली फोटो पहचान पत्र

दो शिफ्ट में हर रोज होंगे पेपर... पेपर दो शिफ्ट में हर रोज होगा। सुबह 9 से 12 और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक।

यहां होगा एग्जाम... एग्जाम पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड है, इसलिए सेंटर वहां बनाए गए हैं, जहां पर एकसाथ कई कंप्यूटर्स हों।

  • आजा दशमेश कंप्यूटर्स फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया, चंडीगढ़
  • वर्तमान ऑनलाइन सर्विसेज फेज-1 इंडस्ट्रियल एरिया, चंडीगढ़
  • ईऑन डिजिटल जोन, फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया, मोहाली
  • ईऑन डिजिटल जोन, लालडू, मोहाली


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34U6SYP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

New video by Dr. Vivek Bindra: Motivational Speaker on YouTube - go check it out ;-)

Watch on YouTube here: बेटे की शादी में अंबानी की कंजूसी! #OneMinuteBusinessIdea #Shorts Via Christian Gasper