Monday, 31 August 2020

191 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, चार की मौत, सभी को कई बीमारियां थीं

सोमवार को 191 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। महामारी से 4 लोगों की मौत भी हुई है। अब शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4346 हो गया है। सोमवार को शहर के विभिन्न हॉस्पिटल्स और होम आइसोलेशन में रह रहे 135 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। चंडीगढ़ में अभी तक 2431 मरीज ठीक हो चुके हैं।

कोरोना का परिवारों पर हमला...

सेक्टर-9 के एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 31 साल का युवक, 53 साल की महिला, 27 साल का युवक शामिल हैं। सेक्टर-10 से एक ही परिवार के दो युवा पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसी सेक्टर से दूसरे परिवार की 31 व 60 साल की महिलाएं पॉजिटिव पाई गई हैं। सेक्टर-22 में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित हैं। इनमें 1 साल का बच्चा, 29 साल की महिला शामिल हैं।

सेक्टर-22 में एक ही परिवार से तीन संक्रमित मिले हैं। इनमें एक साल का बच्चा, 29 साल की महिला और 32 साल का युवक शामिल हैं। सेक्टर-25 में एक ही परिवार से 34,59 साल की दो महिलाएं पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके अलावा 5 साल की बच्ची भी पॉजिटिव पाई गई है।

सेक्टर-11 में सड़क पर हो रहे कोरोना के टेस्ट, व्यापारी नाराज...

सेक्टर-11 में एसआरएल लैब की ओर से सड़क किनारे ही कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। मार्केट के कारोबारियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कहा कि यहां कोरोना टेस्ट से उन्हें भी संक्रमण का खतरा है। लोगों की सुरक्षा का ख्याल रखकर यह टेस्ट किए जाएं। लोग यहां उचित दूरी की भी पालना नहीं करते।

इनकी हुई मौत...

1. जीएमसीएच-32 में रामदरबार के 62 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें डायबिटीज के साथ ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। 30 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद रविवार देर रात उनकी मौत हो गई थी।
2. मनीमाजरा के 50 साल के मरीज काे डायबिटीज के साथ ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। 29 अगस्त की देर रात उनका निधन हो गया था। वे जीएमसीएच-32 में एडमिट था।
3. सेक्टर-38 के 50 साल के शख्स को टीबी की बीमारी थी। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद 31 अगस्त को उनकी मौत हो गई।
4. सेक्टर-34 की 78 साल की महिला फोर्टिस में एडमिट थीं। उन्हें भी पहले से कई बीमारियां थी। कोविड पॉजिटिव होने के चलते उनका निधन हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
191 patients report corona positive, four die, all with multiple illnesses


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32HiEmK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

New video by Dr. Vivek Bindra: Motivational Speaker on YouTube - go check it out ;-)

Watch on YouTube here: बेटे की शादी में अंबानी की कंजूसी! #OneMinuteBusinessIdea #Shorts Via Christian Gasper