Wednesday, 30 September 2020

एक किलो 20 ग्राम गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार

पुलिस ने एक महिला को नशे समेत पकड़ा है। मामले में आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई महिला की पहचान दड़वा की रहने वाली पाछी कस्तूरन के रूप में हुई है। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 1 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। घटना दड़वा स्थित होटल गोल्डन व्यू के पास की है जब पुलिस ने नाका लगाया हुआ था।

इसी दौरान आरोपी महिला नशा लेकर आ रही थी। पुलिस को देखकर वह वापस मुड़ गई। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जांच की गई तो उसके पास से नशा बरामद हो गया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है कि वह इस नशा कहां से लेकर आई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cI0BBu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

New video by Dr. Vivek Bindra: Motivational Speaker on YouTube - go check it out ;-)

Watch on YouTube here: बेटे की शादी में अंबानी की कंजूसी! #OneMinuteBusinessIdea #Shorts Via Christian Gasper