Wednesday, 30 September 2020

चंडीगढ़ निगम में 122 कर्मी एक साथ रिटायर, अभी नई भर्ती नहीं; अन्य को मिलेगा अतिरिक्त चार्ज

नगर निगम के इतिहास में पहली बार एक दिन में 122 कर्मियों की बुधवार को रिटायरमेंट हुई है। इनमें इंजीनियरिंग विभाग के 74 कर्मचारी एवं अधिकारी हैं जबकि 31 एमओएच विंग के 38 कर्मचारी हैं इनमें 31 सफाई कर्मचारी शामिल है। कमिश्नर ऑफिस के 5 कर्मचारी हैं और फायर विंग के पांच कर्मचारी हैं।

इनमें से इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के 74 कर्मचारियों की पेंशन प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग को देने के लिए लेटर लिखा है। फायर के पांच का डीसी ऑफिस और एमओएच विंग के 38 कर्मचारियों का डायरेक्टर हेल्थ को पेंशन के लिए लेटर भेजा है। इस तरह से इतने कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद एमसी के पास पांच ही कर्मचारियों की पेंशन की देनदारी रह गई।

इतनी संख्या में एक साथ इतने कर्मचारी रिटायर हो गए हैं। इन्हें निगम कर्मचारी यूनियन की ओर से विदाई पार्टी भी दी गई। इनकी जगह अभी नए नहीं रखे जा रहे हैं। क्योंकि फंड की कमी के चलते भर्ती बंद कर रखी है।ऐसे में पहले से काम करने वाले कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ेगा। पहले से निगम में स्टाफ की भारी कमी है। निगम में इस समय रेगुलर 2300 और आउट सोर्स व डेलीवेज पर 8 हजार कर्मचारी लगे हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n5WIep
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

New video by Dr. Vivek Bindra: Motivational Speaker on YouTube - go check it out ;-)

Watch on YouTube here: बेटे की शादी में अंबानी की कंजूसी! #OneMinuteBusinessIdea #Shorts Via Christian Gasper