रविवार को दिनभर धूप निकली रही। जिसके चलते तापमान के साथ उमस भी बढ़ गई। ऐसे में लोगों को गर्मी ने परेशान किया। उसके बाद रात 8 बजे एकाकएक मौसम बदला और कुछ सेक्टरों में अच्छी तो कुछ में हल्की फुल्की बारिश हुई।
इसके बाद उमस बढ़ गई। वहीं बीती रात सामान्य से चार डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 36 घंटे के बीच हल्की फुल्की बारिश के आसार हैं।
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। हवा में नमी की मात्रा 83 फीसदी दर्ज की गई। रात 8:30 बजे तक शहर में 3.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादल छा सकते हैं। बूंदबांदी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33 और 26 डिग्री रह सकता है। मंगलवार को बादल छाने के साथ बारिश के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31F52ZY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment