साहनेवाल के गांव जुगियाना में कमरा ढूंढने के बहाने आई एक महिला ने दंपति को अपनी बातों में उलझाकर उनके साथ रहने लगी। पहले उनका विश्वास जीता फिर उनके एक बेटा व बेटी अगवा करके अपने साथ ले गई। गांव जुगियाना केे रमेश सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। उसके 4 बच्चे है। लापता हुए सनी और जेसमीन कौर उसके सबसे छोटे बच्चे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी पत्नी बेबी रॉय मार्केट गई थी।
इसी दौरान उसकी मुलाकात उस महिला से हुई। इसके बाद वे उक्त महिला को अपने साथ कमरे में ले गई। कमरा न मिलने के कारण वे उनके साथ ही रहने लगी। पांच दिन बाद 11 नवंबर को शिकायतकर्ता सुबह काम पर चला गया। जबकि बेबी कमरे में बच्चों के साथ थी। उक्त महिला बच्चों को घुमाने की बात कहकर जेसमीन और सनी को अपने साथ मार्केट ले गई। लेकिन काफी समय तक न आने पर परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद शिकायत दर्ज करवाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lwJupI
via IFTTT
No comments:
Post a Comment