भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान दरेसी से निकाली गई विशाल शोभायात्रा का चौड़ा बाजार में पहुंचने पर प्रधान बिट्टू गुंबर एवं साथियों द्वारा पुष्प वर्षा से शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान भंडारा लगाया गया। शोभायात्रा के प्रमुख सेवक विजय दानव, चौधरी यशपाल, लव द्रविड़, राजिंदर हंस, मोहनवीर चौहान, नेताजी सोंधी आदि को सिरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विजय दानव एवं साथियों ने बिट्टू गुम्बर और साथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर टीनू सलारिया, विजय लायलपुरी, राघव लायलपुरी, मोनू, उत्तम सिंह, राजू भाईचारा, पिंकी लायलपुरी आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3edyKtD
via IFTTT
No comments:
Post a Comment