सेक्टर-54 में स्लिप रोड के साथ लगते जंगल में एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पलसोरा गांव के 25 साल के सोनू के रूप में हुई है। जिन परिस्थितियों में यह शव मिला है उससे आशंका जताई जा रही है कि लूट के मकसद से ही सोनू की हत्या की गई है। रंजिश की भी आशंका जताई जा रही है। सोनू परिवार समेत पलसोरा में रहता था।
परिवार में उसके अलावा पत्नी सुनीता और बेटी अनन्या है। वह एक कॉन्ट्रैक्टर के पास बतौर पेंटर काम करता था। सोनू की ड्यूटी सेक्टर-33 में लगी हुई थी। वारदात सेक्टर 41-54 डिवाइडिंग रोड की है, जब सेक्टर-54 की तरफ से स्लिप रोड पर सोनू का शव थोड़ा अंदर जाकर जंगल में मिला। पुलिस को सूचना बुधवार सुबह 7 बजे किसी राहगीर ने दी। मृतक के सिर पर किसी चीज से वार किया गया था। यही उसकी मौत का कारण लग रहा था। सिर से काफी खून निकला हुआ था। हत्या रात को की गई थी।
रोजाना रात को समय पर पहुंचता था घर...
सोनू की पत्नी ने बताया कि उसका पति रोजाना समय पर घर पहुंच जाता था। लेकिन मंगलवार रात को वह घर नहीं आया। रात भर हम उसका इंतजार करते रहे। सुबह उन्हें एक लाश मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्हें पता लगा कि सोनू का कत्ल हो गया है।
साइकिल रोड पर तो सोनू जंगल में मिला..
सोनू का शव जंगल के अंदर पड़ा हुआ था। वहीं, उसकी साइकिल रोड पर गिरी हुई थी। सोनू के पास न तो मोबाइल फोन था और न ही पर्स था। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह कत्ल लूट के मकसद से तो किया गया है। पुलिस ने मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। सोनू के सिर पर गंभीर चोट है लेकिन पुलिस को मौके पर कोई हथियार नहीं मिला है। इससे क्लीयर नहीं हो पाया है कि सोनू का कत्ल लोहे की रॉड से किया गया है या फिर उसके सिर में पत्थर मारा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l1ryTv
via IFTTT
No comments:
Post a Comment