Wednesday, 30 September 2020

अब कम केस आने लगे, एक दिन में मिले 129 पॉजिटिव, कोरोना वायरस से 4 मरीजों की हुई मौत; महामारी से होने वाली मौतों ने बढ़ाई चिंता

एकाएक कोरोना के मरीज घटने शुरू हो गए हैं। इससे प्रशासन और हेल्थ डिपार्टमेंट ने राहत की सांस ली है। लेकिन दूसरी सिरदर्दी कोरोना से होनी वाली मौतें हैं। बुधवार को शहर में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज दम तोड़ गए। शहर में अब तक कोरोना संक्रमण के चलते 162 मरीजों की मौत हुई है।

चंडीगढ़ में बुधवार को कोरोना के 129 नए केस सामने आने से पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 11938 हो गया है। एक्टिव मरीज 1963 रह गए हैं। बुधवार को 215 मरीज कोरोना की जंग जीतने पर होम व अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। अब तक शहर में 9813 मरीज ठीक हो गए हैं।
मनीमाजरा में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मनीमाजरा से बुधवार को 16 नए केस आए। हल्लोमाजरा में 9, सेक्टर-44 और 45 में आठ-आठ नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सेक्टर-43 से 3 संक्रमित मरीज मिले हैं।

सेक्टर-40 से पांच मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। सेक्टर-15 से 4 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। सेक्टर-35 और 38 में पांच-पांच केस पॉजिटिव पाए गए हैं। पीजीआई कैंपस में तीन पॉजिटिव केस आए हैं।
मेयर राजबाला मलिक पीजीआई से डिस्चार्ज : पीजीआई के न्यू नेहरू हॉस्पिटल एक्सटेंशन में दाखिल मेयर राजबाला मलिक बुधवार को कोरोना से ठीक होकर अपने घर रवाना हो गईं। वे फिलहाल घर में क्वारेंटाइन रहेंगी।

होम आइसोलेट मरीजों का हाल जानने के लिए सरप्राइज चेकिंग करूंगी: कंग

चंडीगढ़ | कोरोना महामारी में डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज के पद पर नियुक्ति मेरे लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। इस चुनौती पर खरा उतरने के लिए हर वो कोशिश करूंगी। यह बात डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज का पदभार ग्रहण करने के बाद डाॅ. अमनदीप कंग ने कही। डॉ. अमनदीप कंग इससे पहले जीएमएसएच-16 गायानाकोलॉजी डिपार्टमेंट की एचओडी रही हैं।

डॉ. अमनदीप ने कहा कि फील्ड पर ज्यादा फोकस रहेगा। इस समय ज्यादा लोग होम आइसोलेशन में हैं। बहुत से मरीज ऐसे हैं, जिनकी तबीयत ठीक नहीं होती, लेकिन वे इस बात को छिपाते हैं। इसलिए मैंने तय किया है कि होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के घरों में सरप्राइज चेकिंग करूंगी। अगर कोई मरीज होम आइसोलेशन में है और उसकी तबीयत में सुधार नहीं है तो उसे तुरंत हॉस्पिटल लाया जाएगा।


डॉ. अमनदीप व डॉ. जी दीवान।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34fGFSr
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

New video by Dr. Vivek Bindra: Motivational Speaker on YouTube - go check it out ;-)

Watch on YouTube here: बेटे की शादी में अंबानी की कंजूसी! #OneMinuteBusinessIdea #Shorts Via Christian Gasper